फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस से की शिकायत 

Fri, 08 May 2020 06:09 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Swati Maliwal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को ट्विटर पर जान से मारने की धमकी मिली है। आयोग ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त को पत्र लिखकर मामले की   शिकायत की है। दिल्ली पुलिस साइबर सेल पुलिस उपायुक्त अनीश रॉय को लिखे पत्र में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा है कि एक आईडी से उनके ट्विटर पर कई अभद्र मैसेज किए गए हैं। यहां तक कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन







धमकी शुभम संदीप नाम के व्यक्ति के ट्विटर हैंडल से दी गई है। दिल्ली महिला आयोग की ओर से बॉयज लॉकर रूम और सफूरा जरगर मामले में की गई कार्रवाई को लेकर आरोपी ने आयोग की अध्यक्ष पर अभद्र टिप्पणी की है। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


बॉयज लॉकर रूम मामले में आरोपियों को हो सकती है पांच साल की सजा 
इंस्टाग्राम पर बॉयज लॉकर रूम ग्रुप मामले में दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने आरोपियों पर आईपीसी की चार धाराएं भी लगाई हैं। इनके तहत दो से पांच वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। अभी तक की जांच में सामने आया कि ग्रुप में तीन लड़कियों की अश्लील फोटो पोस्ट की गई थीं। हालांकि, इन फोटो के साथ छेड़छाड़ के सुबूत पुलिस को अभी तक नहीं मिले हैं।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एफआईआर में आरोपियों के खिलाफ आईटी की धाराओं के अलावा आईपीसी की धारा 465, 469, 471 और 509 लगाई हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, शुरू में जालसाजी, फोटो के साथ छेड़छाड़ और किसी लड़की लज्जा को भंग करने के लिए अश्लील फोटो व बातें करने की बात सामने आने के बाद ये धाराएं लगाई गई हैं। साइबर सेल ने सभी कोणों से पूछताछ शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को  ग्रुप के दस छात्रों की पहचान कर ली है। इन सभी को मंगलवार सुबह पूछताछ के लिए बुलाया और सभी से देर शाम तक पूछताछ की जा रही थी। सभी के मोबाइल को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने इंस्टाग्राम को पत्र लिखकर ग्रुप के सदस्यों का आईपी एड्रेस मांगा है। दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर ग्रुप के एक छात्र द्वारा खुदकुशी की बात चल रही है। मगर दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर व साइबर सेल डीसीपी अन्येश रॉय ने इस तरह की जानकारी होने की बात से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें