फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः भैया दूज पर बहन देखती रही भाई की राह, सेप्टिक टैंक में गिरने से मासूम की मौत

Fri, 09 Nov 2018 10:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नरेला में एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में गिरने से ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा पड़ोस में रहता था और खेलते हुए मकान के पास आ गया था। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शंकर भगत परिवार के साथ नरेला की संजय कॉलोनी में रहता है। परिवार में पत्नी, एक साल की बेटी और ढाई साल का बेटा ध्रुव था। शंकर रिक्शा चलाता है। वह शुक्रवार सुबह काम पर चला गया था। घर में पत्नी, दोनों बच्चे और शंकर का पिता था।

इसी दौरान ध्रुव घर से बाहर निकल गया। दस मिनट बाद जब मां ने ध्रुव को नहीं देखा, तो उसकी तलाश करने लगी। नहीं मिलने पर शंकर को जानकारी दी। तलाशने के दौरान लोग पड़ोस के निर्माणाधीन मकान में पहुंचे। मकान के बाहरी हिस्सा में सेप्टिक टैंक बना है, जिसमें पानी भरा हुआ था। लोगों ने उसके अंदर देखा, तो बच्चा पानी में तैर रहा था। बाहर निकालकर उसे पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिवार वालों का आरोप है कि सेप्टिक टैंक पर ढक्कन नहीं लगा रखा था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस ने मकान मालिक जगमल के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम

मृत मासूम - फोटो : अमर उजाला
बच्चे की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि ध्रुव का यह पहला भैया दूज था। इसकी वजह से घर के लोग उत्साहित थे। मां ने भैया दूज की तैयारी करने के बाद ध्रुव को तैयार किया और फिर उसे धूप में बिठाकर उसकी बहन को तैयार करने लगी। इसी दौरान ध्रुव घर से बाहर निकल गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें