फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में करंट से मौत : आखिर किसकी लापरवाही से गई नीलेश की जान, जिम्मेदारी अब तक तय नहीं

Thu, 25 Jul 2024 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली

सार

उधर, बुधवार हुई बारिश के बाद एक बार फिर हादसे वाली जगह पर पर पानी भर गया। हादसे के बाद बिजली बितरण करने वाली निजी कंपनी ने भी नीलेश की मौत से पलड़ा झाड़ लिया है।
विज्ञापन
करंट से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल सेवा की तैयारी कर रहे नीलेश की करंट से मौत के 72 घंटे बाद भी पुलिस हादसे के लिए जिम्मेदार को तय नहीं कर पाई। उधर, बुधवार हुई बारिश के बाद एक बार फिर हादसे वाली जगह पर पर पानी भर गया। हादसे वाली जगह पर निजी बिजली वितरक कंपनी का लोहे का खंभा लगा हुआ है। अर्थ का तार भी उस दिन पानी में डूबा हुआ था। आशंका व्यक्त की गई थी कि बिजली के खंभे से ही करंट उतरा। हादसे के बाद बिजली बितरण करने वाली निजी कंपनी ने भी नीलेश की मौत से पलड़ा झाड़ लिया है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने हादसे पर अफसोस जताते हुए कहा कि उनकी पड़ताल से पता चला है कि करंट खंभे से नहीं आया। जांच में पता चला है कि करंट एक पड़ोसी की मोटर के नंगी तार से आया है। उस तार के गेट के संपर्क में आने से करंट लगा है। पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। मामले की जांच के लिए बुधवार को पुलिस के साथ एक्सपर्ट की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर करंट कहां से आया। इसके अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पूरे हादसे की गहनता से पड़ताल की जा रही है। 

  मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि जहां हादसा हुआ उसके पास ही कोने की एक बिल्डिंग में एसी की तीन आउटडोर यूनिट लगे हैं। उनके तार भी दीवार से सटकर गुजर रहे हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि इन एसी की वजह से पानी और गेट में करंट उतरा। इसकी भी पड़ताल की जा रही है। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि नीलेश के एक हाथ, नाक और सिर में चोट के निशान थे। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के दौरान बता दिया था कि नीलेश की मौत करंट लगने के कारण हुई है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल मामले की पड़ताल कर रही है। सोमवार को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके छात्र नीलेश राय की साउथ पटेल नगर उसके पीजी पास करंट लगने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


मृतक छात्र के परिजनों को मिले एक करोड़ का मुआवजा : कांग्रेस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यूपीएससी की तैयारी कर रहे 26 वर्षीय नीलेश राय की करंट से मौत मामले में दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने सरकार से छात्र के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। यादव ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने बिजली कंपनियों को मनमानी दरें वसूलने की इजाजत तो दे रखी है, परंतु सुरक्षा के इंतजाम के लिए कोई दिशा निर्देश नहीं दिए हैं।

आतिशी ने मुख्य सचिव को दिए जांच करने के निर्देश दो दिन में मांगी रिपोर्ट
पटेल नगर साउथ में बीते करंट लगने से सिविल सेवा की तैयारी कर रहे छात्र नीलेश राय की मौत के दो दिन बाद दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने मुख्य सचिव को घटना की जांच करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आतिशी ने कहा कि जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही दो दिन में रिपोर्ट मांगी है। आतिशी ने मुख्य सचिव को भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नीतिगत सुझाव मांगे हैं। आतिशी ने कहा है कि मृतक के परिजनों को सहायता अनुग्रह राशि देने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए और  बृहस्पतिवार शाम 5 बजे तक इसका प्रस्ताव उन्हें सौंपा जाए। उनका कहना है कि सरकारी अधिकारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण एक युवा की जान चली गई। ऐसे में मौत के कारण का पता लगाना चाहिए। साथ में दोषियों पर   जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। इससे   भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें