फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाल आतंक' के खात्मे की डेडलाइन तय: गृहमंत्री अमित शाह ने जवानों के बलिदान के बाद किया वादा, व्यक्त की संवेदना

Mon, 06 Jan 2025 06:36 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली

सार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलियों को खत्म करने का संकल्प लिया और कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जताया है। अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलियों को खत्म करने का संकल्प लिया और कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। शाह ने कहा कि एक आईईडी विस्फोट में डीआरजी के जवानों के बलिदान की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- Naxal Attack: इतना जोरदार था धमाका, 15 फीट ऊपर पेड़ पर लटके मिले गाड़ी के पुर्जे; सात फीट हुआ जमीन पर गड्ढा

शाह ने आगे कहा कि इस दुख को शब्दों में व्यक्त करना असंभव है, लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम मार्च 2026 तक भारत में नक्सलवाद को खत्म कर देंगे। बता दें कि राज्य में सुरक्षाबलों पर माओवादियों द्वारा पिछले दो वर्षों में सबसे बड़ा हमला था और साल 2025 का पहला हमला है।  

यह भी पढ़ें-Chhattisgarh: बीजापुर में नक्सलियों की कायराना हरकत, जवानों के वाहन पर किया आईईडी ब्लास्ट, नौ जवान बलिदान

बता दें कि बीजापुर के कुटरू मार्ग में नक्सलियों ने जवानों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया है। हादसे में एक ड्राइवर और आठ जवान बलिदान हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं। वाहन में कुल कितने जवान सवार थे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं जिसके चलते नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है।  

 
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वहां से वापस लौट रहे थे। फोर्स ने पखांजूर ऑपरेशन में रविवार को पांच नक्सलियों को ढेर कर दिया था। इसके बाद आज जवान वापस लौट रहे थे। इस दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी विस्फोट कर वाहन को उड़ा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक आठ जवान गंभीर रूप से घायल हैं। घायल जवानों को विमान से बस्तर लाया जाएगा इसके बाद वहां से रायपुर लाने की तैयारी है। घायल जवानों और बलिदान हुए जवानों की संख्या बढ़ भी सकती है। छह से ज्यादा वाहनों में अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया। दंतेवाड़ा से अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें