फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मतदाता सूची पुनरीक्षण की अंतिम तिथि 20 तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



गुरुग्राम। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समय-सीमा में संशोधन किया गया है। दावे और आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि अब 20 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को होगा।



भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर-2026 के कार्यक्रम में यह बदलाव किया है। पहले अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन की तारीख 6 नवंबर निर्धारित थी। एसआईआर के दौरान जिले में 40,564 फॉर्म-6, 2178 फॉर्म-7 और 38690 फॉर्म-8 प्राप्त हुए थे। 453079 मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने के लिए नोटिस जारी हुए थे। ये नोटिस मतदाता सूची में मिलान न होने या विसंगतियों के कारण दिए गए थे। 28 अक्तूबर 2026 तक कई फॉर्म और नोटिस लंबित थे। इनमें 1091 फॉर्म-6, 565 फॉर्म-7 और 517 फॉर्म-8 पर निर्णय शेष था। नोटिसों की सुनवाई, फोटो अपडेट और संबंधित निर्णय की कार्रवाई भी लंबित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




समय-सीमा बढ़ाने का कारण

यह समय-सीमा लंबित मामलों पर निर्णय लेने के लिए बढ़ाई गई है। मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने के लिए अतिरिक्त समय मिला है। उत्तम सिंह ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है। उन्होंने जिलावासियों से मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील की है। पात्र सदस्य नाम दर्ज करवाने, हटवाने या विवरण सुधारने के लिए संबंधित फॉर्म भरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें