फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों शवों के पहुंचते ही मोहल्ले में मचा कोहराम 

Wed, 15 Jun 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला नाई-रंगरेजान व मोहल्ला अहेरियान के चार लोगों की हादसे में हुई मौत के बाद रबूपुरा में गमी के चलते मंडी व बाजार बंद रहा। जैसे ही चारों के शव रबूपुरा कस्बे में पहुंचे तो पूरे कस्बे में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


महिलाओं की चीख पुकार से वहां मौजूद हर दिल रोया। देर शाम तक मृतकों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक व अंतिम संस्कार कर दिया गया है। बड़ी संख्या में लोग जनाजे में शामिल रहे।

हादसे में मारे गए मोहल्ला नाई-रंगरेजान निवासी मेहराब खां के राकिब व साजिद दो पुत्रों की मौत इस हादसे में हुई है। घर पर दोनों भाइयों की मौत की जानकारी मिलते ही मातम छा गया था।
विज्ञापन


साजिद की अभी सात माह पूर्व ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी रिफा का रो-रोकर हाल बेहाल था। वहीं, दोनों बेटों को खोने वाली मां अख्तरी बेसुध पड़ी थी। हादसे में उसके दोनों ही बेटों की मौत हो गई।

पिता मेहराब छोटी मोटी मजदूरी करता हैं। वहीं, परिवार का पूरा खर्च दोनों बेटे ही संभालते थे। राकिब के दो बच्चे हैं। परिवार का पूरा भार अब मेहराब पर ही आ गया है।

वहीं, इकलौते पुत्र आसिफ (22 वर्ष) के मरने के बाद उसके पिता अनीस की तो पूरी दुनिया ही मानो लुट गई हो। उसकी चीत्कार से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया है। उसका रिश्ता बुलंदशहर से तय हो गया था। उसकी तीन माह बाद ही शादी होनी थी।

दूसरी तरफ, मोहल्ला अहेरियान निवासी नरेश की मौत के बाद उसकी पत्नी अनीता पर ही पूरे घर का बोझ आ पड़ा है। नरेश के तीन बच्चे हैं। 12 वर्ष की बेटी और 10 व 8 वर्ष के दो बेटे हैं। इनकी जिम्मेदारी अब अकेले पत्नी पर आ पड़ी है।

दोपहर तक घर वापसी करने को कह गए थे चारों
मेहराब पुत्र राकिब, साजिद सहित अनीस का पुत्र आसिफ तथा कस्बे के मोहल्ला अहेरियान निवासी रामलाल का पुत्र नरेश अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर सुबह चार बजे नोएडा फेस 2 स्थित सब्जी मंडी के लिए गए थे। जहां से चारों वापस लौटकर नहीं आए।परिजन बताते हैं कि दोपहर तक लौ आने की बात कहकर घर से निकले थे।

रोते बिलखते परिजनों को सांत्वना देने वालों का लगा तांता
रोते बिलखते पजिनों को सांत्वना देने वालों का पूरे दिन तांता लगा रहा। पर्यटन एवं विमान उड्डयन मंत्री डॉ, महेश शर्मा, पूर्व मंत्री व जेवर विधायक वेदराम भाटी, यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता ठाकुर धींरेद्र सिंह, सपा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य ठाकुर विरेंद्र प्रताप सिंह, अलीम सलमानी, रिपूदमन सिंह आदि लोग मृतकों के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें