फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमरगढ़ के जंगल में मिला व्यक्ति का शव, ट्यूबवेल चलाने गई महिला ने दी जानकारी; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 12 Feb 2025 03:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में एक व्यक्ति का खेत में शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी मुकेश सिंह (48) का शव पुलिस चौकी अमरगढ़ स्तिथ जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिला है। बताया जा रहा है कि अमरगढ़ निवासी किसान की पत्नी प्रेमवती अपने खेत गईं थी। उन्होंने ट्यूबवेल चलाया और पानी नाली में उतरने लगा। इसके बाद वह नाली देखने के लिए गईं तो वहां पर मुकेश सिंह का शव मिला। 

विज्ञापन


विज्ञापन


महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। किसान ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर घटनास्थल पर  पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को कोई प्रार्थना पत्र ही दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें