बुलंदशहर जिले में एक व्यक्ति का खेत में शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी है।
जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव मंगलपुर निवासी मुकेश सिंह (48) का शव पुलिस चौकी अमरगढ़ स्तिथ जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिला है। बताया जा रहा है कि अमरगढ़ निवासी किसान की पत्नी प्रेमवती अपने खेत गईं थी। उन्होंने ट्यूबवेल चलाया और पानी नाली में उतरने लगा। इसके बाद वह नाली देखने के लिए गईं तो वहां पर मुकेश सिंह का शव मिला।
महिला ने इसकी जानकारी अपने पति को दी। किसान ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को कोई प्रार्थना पत्र ही दिया है।