फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या, हादसा कुछ और?: 23 साल का सागर, 20 की शिवानी, यूपी से निकले अलग-अलग, दिल्ली में एक संग मिली लाश

Mon, 03 Aug 2026 07:35 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक की जेब से आधार कार्ड बरामद किया, जिससे उसकी पहचान हुई। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी सागर (23) के रूप में हुई। बाद में युवती की पहचान भी बुलंदशहर निवासी शिवानी (20) के रूप में की गई। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक और युवती का शव - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में ओखला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक सागर और 20 वर्षीय युवती शिवानी की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या के कोण से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

निजामुद्दीन और ओखला के बीच मिली थी लाश
रेलवे यूनिट के डीसीपी बी भरत रेड्डी ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पुलिस थाने को रविवार रात 8 बजकर 47 मिनट पर रेलवे मेमो के माध्यम से घटना की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओखला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों पर पहुंचने पर पुलिस को एक युवक और 20 वर्षीय युवती के शव मिले। मौके पर महिला पुलिस अधिकारी और अपराध जांच टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान
पुलिस ने तलाशी के दौरान युवक की जेब से आधार कार्ड बरामद किया, जिससे उसकी पहचान हुई। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी सागर (23) के रूप में हुई। बाद में युवती की पहचान भी बुलंदशहर निवासी शिवानी (20) के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। हालांकि सोमवार को सागर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने चलती ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे सागर
जांच में पता चला कि सागर गांव में एक इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में काम करते थे। वह रविवार दोपहर घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे। वहीं शिवानी 12वीं पास थी और फिलहाल घर पर ही रहती थी। वह भी रविवार दोपहर घर से निकली थी। इसके बाद दोनों के परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो सका। इधर देर रात तक जब सागर जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी।
विज्ञापन

कई कोणों से जांच की जा रही है
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और परिजनों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। इसके अलावा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला है, दुर्घटना है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें