फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन पार्टनर की मौत: बाथरूम में मिला विधवा का शव, ऑटो चालक से थे संबंध; आखिरी बार भाई ने इस हाल में था देखा

Sun, 03 Nov 2024 09:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

युवती की शादी कुछ वर्ष पूर्व डबलू नामक एक व्यक्ति से हुई थी, लेकिन उसकी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। इसके बाद पिछले चार महीने से वह ऑटो चालक के साथ रह रही थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के यमुनापार के नंद नगरी में एक ऑटो चालक के साथ सहमति संबंध में रह रही युवती का शव घर के बाथरूम में मिला है। इस मामले में मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है। मृतका की शिनाख्त 25 वर्षीय पूजा के तौर पर हुई है।  

विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस को पीसीआर कॉल मिली। कॉल करने वाले ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन एक ऑटो वाले के साथ सहमति संबंध में रह रही थी, जिसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। पुलिस टीम बी-5, नंद नगरी पहुंची। 

पुलिस को वहां पर फोन करने वाले 45 वर्षीय मुकेश मिले। वह पुलिस को घर के बाथरूम में ले गया, जहां पुलिस को एक कपड़ा लटका हुआ मिला। वहीं पर पूजा को आखिरी बार उसके छोटे भाई गोलू ने फंदे पर लटके हुए देखा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव का निरीक्षण किया गया, जिसमें बाहरी चोट लगे होने के निशान नहीं मिले हैं। 

हालांकि गले पर छोटे-छोटे निशान दिखाई दिए। पूजा की शादी कुछ वर्ष पूर्व डबलू नामक एक व्यक्ति से हुई थी, लेकिन उसकी बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। उसके बाद वह पिछले चार माह से ऑटो चालक अनार सिंह के साथ सहमति संबंध में रह रही थी।
विज्ञापन

पूजा का छोटा भाई 19 वर्षीय गोलू भी उसके साथ ही रहता था। आखिरी बार गोलू ने ही उसे बाथरूम में देखा था। गोलू उसे बाहर लेकर आया और अनार सिंह की मदद से पूजा को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें