फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्य है राहुल की मौत: बक्से में मिला अर्द्धनग्न शव, आधा अंदर तो आधी बाहर थी बॉडी; 15 दिन पहले बना था दूल्हा

Mon, 18 Mar 2024 07:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। 15 दिन पहले ही राहुल की शादी हुई थी।
विज्ञापन
दिल्ली में फ्लैट के अंदर मिला युवक का अर्धनग्न शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा जिला के कृष्णा नगर इलाके में रहस्मय हालत में एक युवक की उसके घर में मौजूद हो गई। मृतक की शिनाख्त राहुल (35) के रूप में हुई है। रविवार शाम को पड़ोसियों ने उसके घर में दुर्गंध आने की शिकायत देकर पुलिस को खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो राहुल के चौथी मंजिल स्थित फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था।

विज्ञापन

पड़ोसियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर कमरे में एक बक्से से राहुल की अर्द्धनग्न लाश बरामद हुई। आधा शव बक्से पर लटका था जबकि बाकी उसके अंदर था। सारे हालात देखकर पड़ोसी और राहुल के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। वहीं शुरुआती जांच के बाद पुलिस राहुल की मौत को आत्महत्या बता रही है।

पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। 15 दिन पहले ही राहुल की शादी हुई थी। मनमुटाव के बाद पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। पुलिस पत्नी और परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विसरा सुरक्षित रखवा लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी। ऐसा लगता है कि राहुल की तीन से चार दिन पहले मौत हो गई थी। उसके शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक राहुल कृष्णा नगर इलाके में चौथी मंजिल के फ्लैट पर अकेला रहता था। इसके परिवार में भाई सुरेंद्र पाल और एक बहन हिमानी है। राहुल के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। करीब दो सालों से वह परिवार से अलग कृष्णा नगर में रहता था। इसका टॉफियां सप्लाई करने का काम था।

इसी दो मार्च को राहुल ने चंदर नगर, कृष्णा नगर की ही रहने वाली एक युवती से शादी की थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद विवाद के बाद पत्नी राहुल को छोड़कर मायके आ गई थी। रविवार शाम को पड़ोसियों ने राहुल की इमारत से तेज दुर्गंध आने की शिकायत की। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद पाया।
विज्ञापन

दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर एक बक्से में राहुल का शव बरामद हुआ। उसने शर्ट नहीं पहनी हुई थी। आधा शव बक्से के अंदर और आधा बाहर था। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुला लिया गया। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि राहुल ने कुछ जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उसकी मौत की वजहों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें