फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाश के नहीं हैं दोनों हाथ: खाटू श्याम मंदिर के पास झाड़ियों में मिला दिव्यांग का शव, लोग बोले ये भीख मांगता था

Sun, 03 Aug 2025 05:49 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुरुआती पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक को मंदिर के आस पास भीख मांगते हुए देखा था। लेकिन किसी ने उसके घर और परिवार के बारे में कोई जानकारी मुहैया नहीं करवा पाया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली स्थित अलीपुर के जींदपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर के पास झाड़ियों में एक दिव्यांग व्यक्ति का शव मिला है। उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।

विज्ञापन
Trending Videos

शव के नहीं हैं दोनों हाथ
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि 25 जुलाई को पुलिस को खाटू श्याम मंदिर के पास झाड़ी में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही अलीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि करीब 40 साल के व्यक्ति का शव पड़ा है। उसके दोनों हाथ नहीं थे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर बताया कि उसके शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं मिला है। तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई।

लोग बोले- भीख मांगते देखा था 
शुरुआती पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक को मंदिर के आस पास भीख मांगते हुए देखा था। लेकिन किसी ने उसके घर और परिवार के बारे में कोई जानकारी मुहैया नहीं करवा पाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रख दिया गया है। 
विज्ञापन

पुलिस घर-घर कर रही पूछताछ
पुलिस आस पास के इलाके में उसके फोटो लेकर डोर टू डोर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। साथ ही पुलिस ने दिल्ली के सभी थाना पुलिस को शव मिलने की जानकारी दे दी है, ताकि परिवार के किसी सदस्य के संपर्क करने पर मृतक की शिनाख्त की जा सके। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें