आनंद विहार रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है। आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। मरने वाले युवक की उम्र करीब 25 साल है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवक का एक पैर कटकर ट्रैक के बीच में गिरा था, जबकि उसका धड़ पास ही पड़ा है।
जिस तरह से उसका शरीर बिजली के खंभे के पास पड़ा था, उससे लगता है कि गेट पर लटके होने की वजह से वह हादसे का शिकार हुआ है। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त के बाद ही सही कारणों का पता चल पाएगा।