फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता के घर में मिली लाश, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सुनहरी बाग इलाके में कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के घर में नौकरानी के पति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब सर्वेंट क्वार्टर में उसकी लाश मिलने के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में अभी तक ये नहीं पता चल सका है कि घटना के वक्त कांग्रेस नेता घर पर थीं या नहीं। फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंच गई है।
विज्ञापन

हत्या या आत्महत्या?

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के घर में सर्वेंट क्वार्टर में उनकी नौकरानी अपने पति संजय के साथ रहती थी।

सोमवार सुबह संजय मृत अवस्‍था में पाया गया। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों ही एंगल से जांच कर रही है।

दिल्ली पुलिस के एडीशनल सीपी एसबीएस त्याबी ने कहा कि इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच जारी है जल्दी खुलासा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें