फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : रेल की पटरी पर मिला महिला और दो बच्चियों का शव, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

Thu, 02 Jul 2020 09:35 PM IST
Mohit Mudgal पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली के मंडावली रेलवे स्टेशन की पटरियों पर गुरुवार को एक 30 वर्षीय महिला और उसकी दो छोटी बच्चियों के शव पाए गए हैं। पुलिस को मामले में आत्महत्या का संदेह है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि महिला का एक साल का बेटा शव के किनारे लेटा हुआ मिला। वह आंशिक तौर पर घायल है। उन्होंने बताया कि कोई सुसाइड नोट घटनास्थल से नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि महिला और उसकी दो छोटी बच्चियां ट्रेन से कुचली गईं।

पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरेंद्र सिंह ने बताया कि  हमें सुबह  तीन बजकर 40 मिनट पर इस घटना की सूचना मिली । मंडावली स्टेशन में रेल पटरियों पर तीन शव पड़े हुए मिले और एक साल का बच्चा जीवित मिला। वह आंशिक तौर पर घायल है और उसकी हालत स्थिर है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शवों को कोविड-19 के एहतियात के हिसाब से पटरी से हटाया गया और गुरु तेग बहादुर अस्पताल भेज दिया गया। छोटे बच्चे को इलाज के लिए अन्य अस्पताल में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला का पति ई-रिक्शा चालक है। यह जोड़ा अपने बच्चों के साथ मंडावली में रेलवे कालोनी के निकट रहता था। पुलिस ने बताया कि महिला का अपने पति के साथ कुछ विवाद था और हो सकता है कि उसने इस वजह से ही यह कदम उठाया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें