फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजशाह कोटला में आग पर DDCA को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजशाह कोटला मैदान में आईपीएल मैच के दौरान लगी आग पर मध्य जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने दिल्ली डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


आपदा प्रबंधन की टीम ने जांच के बाद यह नोटिस भेजा है। इस मामले में वेन्यू मैनेजर ऑपरेशन डीडीसीए उपाध्यक्ष चेतन चौहान को सोमवार सुबह दस बजे हाजिर होने के लिए कहा गया है।

मैच से पहले दो और फिर तीन मई को भी आपदा प्रबंधन की टीम ने जरूरी सुरक्षा उपाय के लिए कुछ सुझाव दिए थे, लेकिन उस पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है।
Trending Videos

डेयरडेविल्स के मैच के दौरान लगी आग

शनिवार देर रात कोटला में दिल्ली डेयरडेविल्स और राजस्‍थान रॉयल्स के मैच के दौरान गेट नंबर सात के पास आग लग गई थी।

हालांकि, इससे कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन यह हादसा आपदा का रूप ले सकता था। आपदा प्रबंधन की टीम ने मैच से दो दिन पहले दो मई को स्टेडियम का दौरा किया था।

उस समय स्टेडियम में आग लगने की संभावना जताते हुए डीडीसीए को कुछ कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, जहां आग लगी थी, वहां से कुछ दूर डीजल के छह से सात ड्रम रखे थे।
विज्ञापन

अगले मैच में हो सकता है बड़ा हादसा!

दौरे के समय ही डीडीसीए को इसे हटाने के लिए कहा गया था, लेकिन वे नहीं हटाए गए। अगर आग फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

आपदा प्रबंधन टीम के अनुसार, डीडीसीए को इससे पहले भी कई बार आपदा से बचने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं लेकिन आज तक कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया।

मध्य जिला उपायुक्त आशिमा जैन के मुताबिक, आग लापरवाही का नतीजा है। यह किसी भी वक्त बड़े हादसे का रूप ले सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें