फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDA की हाउसिंग स्कीम में 1 सितंबर से आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को नई हाउसिंग स्कीम की घोषणा की है। डीडीए की हाउसिंग स्कीम में अलग-अलग श्रेणी के 25034 फ्लैट शामिल हैं। नए फ्लैट 816 और और पुरानों की संख्या 811 है।
विज्ञापन


एक बेडरूम व ड्राइंग रूम अपार्टमेंट की संख्या 22627 व ईडब्ल्यूएस 700 हैं। इसके लिए एक सितंबर से नौ अक्तूबर के बीच 13 बैंक शाखाओं से फार्म मिलेंगे।

आवेदन के लिए पैन कार्ड होना जरूरी है। दिल्ली में अपनी संपत्ति होने पर योजना का फायदा नही मिलेगा। सामान्य श्रेणी के आवेदकों को एक लाख व ईडब्ल्यूएस को दस हजार रुपये डाउन पेमेंट करनी होगी।

दिल्ली के उपराज्यपाल व डीडीए के अध्यक्ष नजीब जंग की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई डीडीए बोर्ड की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए। इनमें नई हाउसिंग स्कीम की घोषणा, एक्स ट्रॉमा सेंटर के विस्तार को मंजूरी और लैंड पूलिंग की योजना शामिल है।
विज्ञापन


रजिस्टर्ड एग्रीमेंट और जनरल पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर भी संपत्ति को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करवाया जा सकेगा। बैठक में डीडीए के 80 फीसदी फ्लैट दिल्लीवालों के लिए रिजर्व करने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई। पहले की तरह देशभर के लोग इसमें आवेदन कर पाएंगे।

इसके तहत 25,034 फ्लैट निकाले जाएंगे। इस स्कीम के तहत वन बेड रूम वाले फ्लैट की संख्या सबसे ज्यादा होगी। जानकारी के मुताबिक, सिरसपुर में 2920, द्वारका में 2360, नरेला में 6422, रोहिणी इलाके में 10,875 और रोहिणी सेक्टर (4) में  50 फ्लैटों का निर्माण किया गया है।

प्लॉट को जोड़ कर फ्लैट निर्माण

दिल्ली में बृहस्पतिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल व डीडीए के अध्यक्ष नजीब जंग की अध्यक्षता में हुई डीडीए की बोर्ड बैठक में कुछ शर्तों के आधार पर उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई जिसमें आवंटित किए गए फ्लैट को पांच साल तक बेचने पर रोक होगी।

डीडीए उपाध्यक्ष बलविंदर कुमार ने बताया कि पिछली स्कीम में जो प्रावधान थे इस बार भी उन्हीं प्रावधानों को मंजूरी दी गई है। नई हाउसिंग स्कीम में भू माफिया पर अंकुश लगाने के लिए आवंटी पांच साल तक फ्लैट की बिक्री नहीं कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए कुछ नियम और शर्त रखी जा सकती हैं।

एम्स ट्रॉमा सेंटर के विस्तार को मिली मंजूरी
बैठक में एम्स ट्रॉमा सेंटर के विस्तार के लिए 6.80 हेक्टेयर भूमि के लिए अनुमोदन प्रदान किया गया। लिहाजा अब ट्रॉमा सेंटर का विस्तार हो सकेगा।

दो सौ वर्ग मीटर तक के प्लॉट को जोड़ कर फ्लैट निर्माण

बैठक में दो सौ वर्ग मीटर तक के प्लॉट को जोड़कर बिल्डिंग निर्माण का प्रस्ताव को भी हरी झंडी मिल गई। इसके तहत केवल दो प्लाटों को ही जोड़ा जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्य योजना-2021 के तहत 65 मीटर तक के प्लाटों को जोड़कर बिल्डिंग निर्माण होता था अब अब प्लॉट के आकार को 100 वर्ग मीटर तक बढ़ा दिया गया है।

पुराने फ्लैट के शामिल करने का विरोध
हर साल की तरह इस साल भी डीडीए अपने नई हाउसिंग स्कीम में पहले बनाए जा चुके फ्लैट को शामिल कर रहा है। इस फैसले पर डीडीए बोर्ड सदस्य जितेंद्र कोचर ने आपत्ति दर्ज की। उन्होंने बताया कि डीडीए नई स्कीम में ऐसे 800 फ्लैट को शामिल कर रहा है। जबकि इनमें कई फ्लैट की स्थिति बेहद खराब है। इस आपत्ति के बाद यह तय किया गया कि सभी पुराने मकान को ठीक किया जाएगा।

रजिस्टर्ड एग्रीमेंट वाली संपत्ति भी होगी फ्री होल्ड
डीडीए ने रजिस्टर्ड एग्रीमेंट और जनरल  पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर भी संपत्ति को लीज होल्ड से फ्री होल्ड में परिवर्तन करने की अनुमति देने का निर्णय लिया है। डीडीए का कहना है अक्तूबर 2011 में डीडीए ने सूरज लैंप एंड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड बनाम हरियाणा राज्य और अन्य के मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद इस तरह के प्रॉपर्टी को फ्री होल्ड करने की सुविधा निरस्त कर दी गई थी।

सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया की राय लेने के बाद डीडीए ने लेन-देन की प्रमाणिकता को प्रमाणित करने वाले दस्तावेजों को प्रस्तुत करने की शर्त पर इस प्रकार के परिवर्तन की अनुमति देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आधी कीमत पर देकर आशियाना लें

गा‌जियाबाद के वसुंधरा में आवास एवं विकास परिषद भी उपभोक्ताओं को नई स्कीम से लुभाता नजर आ रहा है। सिद्धार्थ विहार की गंगा, यमुना और हिंडन एंक्लेव की रीलांचिंग में फ्लैट बेचने के लिए परिषद ने नया फंडा निकाला है। परिषद महज 50 फीसदी राशि लेकर फ्लैट का पजेशन देगा और बाकी की 50 फीसदी रकम आवंटी 10 वर्ष में आसान किश्तों में चुका सकते हैं।

वर्ष 2012 में लांच की गई सिद्धार्थ विहार की पहली बहुमंजिला योजना को परिषद अब चौथी बार लांच करने जा रहा है। तीन बार लांचिंग के बाद भी कुल 12 सौ फ्लैट में 650 फ्लैट खाली पड़े हैं। इन फ्लैटों की अधिक कीमतों के चलते लोग इन्हें खरीदने से बच रहे थे। मगर अब फ्लैट बेचने के लिए परिषद अधिकारियों ने नई योजना तैयार की है।

योजना का निर्माण करीब 70 फीसदी पूरा हो चुका है। इसका पजेशन 2015 के अंत तक दिए जाने की उम्मीद है। पजेशन देने के दौरान परिषद आवंटियों से कुल कीमत का 50 फीसदी राशि ले लेगा। बाकी की 50 फीसदी राशि परिषद आसान किश्तों में लेगा। आवास सचिव आरपी सिंह ने बताया कि आवंटियों की सुविधा को देखते हुए स्कीम तैयार की गई है।

29 अगस्त से 29 सितंबर तक करें आवेदन
परिषद गंगा, यमुना और हिंडन एंक्लेव योजना में 29 अगस्त से 29 सितंबर के बीच आवेदन किए जा सकेंगे। योजना में 10 वन बीएचके, 280 टूबीएचके, 230 थ्री बीएचएके 107 फोर बीएचएके और 18 पेंट हाउस लांच किए जाएंगे। एक माह में इनके लिए आवेदन किए जा सकेंगे।

- फ्लैटों की कीमत
फ्लैट.................................कीमत
वन बीएचके....................32 लाख रुपये
टू बीएचके....................50 से 60 लाख रुपये
थ्री बीएचके..................70 से 80 लाख रुपये
फोन बीएचके................90 से 95 लाख रुपये
पेंट हाउस....................एक से डेढ़ करोड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें