फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीडीए ने तिलपत वैली जैव विविधता पार्क में 83 एकड़ भूमि से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
डीडीए ने तिलपत वैली जैव विविधता पार्क मैदानगढ़ी में अतिक्रमण को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। यहां सरकारी भूमि को सुरक्षित करने और हरित क्षेत्र को बढ़ाने के उद्देश्य से करीब 83 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाया। इस अभियान में दिल्ली पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन

डीडीए के अनुसार, कार्रवाई खासरा नंबर 580 (1150 वर्ग गज क्षेत्र को न्यायालय के आदेश के कारण छोड़कर), 581, 582, 583, 585, 587, 590, 591, 596, 606, 607, 608 और 610 में की गई। अभियान के दौरान कुल प्रभावित क्षेत्र का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा, यानी करीब 83 एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसमें लगभग 12 एकड़ भूमि पर बने 23 फार्महाउस को ध्वस्त किए गए। अदालत के आदेश की वजह से करीब 3 एकड़ भूमि पर बने 7 फार्महाउस को फिलहाल नहीं हटाया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान पर्यावरणीय संपत्तियों की सुरक्षा, सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने और तिलपत वैली जैव विविधता पार्क के हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए चलाए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें