फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: यमुना से अतिक्रमण हटाने पहुंचा डीडीए, विरोध में उतरे लोग; बुलडोजर एक्शन रोकने पहुंचे भाजपा विधायक

Fri, 21 Mar 2025 12:27 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
यमुना से अतिक्रमण हटाने पहुंचा डीडीए - फोटो : ani
विज्ञापन

पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रविन्द्र सिंह नेगी डीडीए कर्मचारियों को रोकने के लिए यमुना खादर क्षेत्र में पहुंचे। उच्च न्यायालय के आदेशानुसार अतिक्रमणकारी झुग्गियों को ध्वस्त करने के लिए बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे थे।

विज्ञापन


पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रविन्द्र सिंह नेगी ने कहा, "यह उच्च न्यायालय का आदेश था और पिछले कई वर्षों से यह योजना चल रही थी। हम उच्च न्यायालय का सम्मान करते हैं लेकिन हमने कोर्ट से कहा है कि यमुना नदी के किनारे कई लोग कई सालों से रह रहे हैं और उनकी रोजी-रोटी और कमाई यहां की खेती पर ही निर्भर है। हमने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध किया है कि हमें कुछ समय दिया जाए ताकि यहां के लोग अपनी फसल काट सकें। ये लोग बहुत परेशान हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें