फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी-एसटी के लिए डीडीए की विशेष स्कीम, मिलेंगे 500 फ्लैट

Sat, 15 Jun 2019 07:30 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली आवासीय योजना में बचे फ्लैटों को लेकर शुक्रवार को डीडीए की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। इसके अनुसार, डीडीए ने एससी और एसटी वर्ग के लोगों के लिए विशेष आवासीय योजना तैयार की है। इसके तहत 500 फ्लैट आरक्षित हैं। हालांकि इनका आवंटन डीडीए लकी ड्रॉ के जरिये ही करेगा। पर्याप्त आवेदन नहीं मिलते हैं तो सामान्य वर्ग को भी फ्लैट लेने का मौका दिया जाएगा। इनमें एचआईजी, एमआईजी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के फ्लैट हैं। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दिव्यांग श्रेणी को छोड़कर फ्लैटों की लागत का भुगतान नकद आधार पर किया जाएगा। इस स्कीम के अन्य सभी नियम व शर्तें हाल ही में आई आवासीय योजना 2019 के अनुसार ही होंगे। यानी इन 500 फ्लैट के लिए आवेदन भी ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे।

शहीदों के सम्मान में आधी कीमत पर फ्लैट

डीडीए की एक और योजना को बैठक में मंजूरी मिल गई है। इसमें वीरता पुरस्कार प्राप्त, युद्ध में शहीद सैनिकों की विधवा और युद्ध के दौरान घायल या अक्षम लोगों के लिए विशेष योजना तैयार की गई है।

डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि इन श्रेणियों के तहत आने वालों को नरेला सेक्टर जी-2 और सेक्टर जी-8 के अलावा रोहिणी सेक्टर 34 व 35 में एक बेडरूम फ्लैट 7 लाख रुपये में दिया जाएगा, जबकि इनकी लागत करीब 15 लाख रुपये है।

विज्ञापन


लागत की लगभग 50 फीसदी राशि वसूली जा रही  है, इसलिए मांग पत्र में शर्त है कि आवंटित फ्लैट का कब्जा लेने की तिथि से 10 वर्ष तक इसे बेचा नहीं जा सकता और न ही किसी अन्य के नाम हस्तांतरित किया जा सकता है। इस अवधि के दौरान संपत्ति को लीज होल्ड समझा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें