फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीडीए ने सरकारी कर्मियों के लिए लांच की कर्मयोगी आवास योजना, 25 प्रतिशत मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
19 दिसंबर से पंजीकरण, 14 जनवरी से की जा सकेगी बुकिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में घर का सपना देख रहे सेवारत और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारियों के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने एक बड़ी सौगात पेश की है। डीडीए अपने कर्मयोगी आवास योजना के तहत नरेला क्षेत्र में बने नए फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत की छूट देगी। यह योजना न सिर्फ किफायती है, बल्कि पात्रता और खरीद की शर्तों में भी अब तक की सबसे उदार योजनाओं में से एक मानी जा रही है।
डीडीए के अनुसार, उसकी इस विशेष आवास योजना की विवरणिका और पंजीकरण प्रक्रिया 19 दिसंबर 2025 से शुरू होगी, जबकि फ्लैट बुकिंग 14 जनवरी 2026 से की जा सकेगी। योजना पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर लागू होगी और 31 मार्च 2025 तक खुली रहेगी। योजना नरेला के पॉकेट-9, सेक्टर ए-1 से ए-4 स्थित सुनियोजित आवासीय परिसर में लागू की गई है। यहां कुल 1168 फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं, इनमें एक बीएचके-320 फ्लैट, दो बीएचके-576 फ्लैट और तीन बीएचके-272 फ्लैट है।
विज्ञापन

डीडीए के अनुसार सभी फ्लैट्स नए हैं, उच्च गुणवत्ता के निर्माण वाले हैं और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी व बुनियादी सुविधाओं से लैस क्षेत्र में स्थित हैं। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है हर श्रेणी के फ्लैट पर 25 प्रतिशत की एकमुश्त छूट होगी। आमतौर पर डीडीए की योजनाओं में इतनी बड़ी छूट दुर्लभ मानी जाती है। यही वजह है कि इसे सरकारी कर्मचारियों के लिए स्पेशल कर्मयोगी पैकेज कहा जा रहा है।

छूट के बाद कीमतें और बुकिंग राशि
एक बीएचके : 34.03 लाख से 34.28 लाख रुपये, बुकिंग राशि 50,000 हजार रुपये।
दो बीएचके : 79.81 लाख से 88.16 लाख रुपये, बुकिंग राशि चार लाख रुपये।
तीन बीएचके : 114.57 लाख से 127.11 लाख रुपये, बुकिंग राशि 10 लाख रुपये।
बुकिंग राशि नॉन-रिफंडेबल होगी, लेकिन उसे फ्लैट की कुल कीमत में समायोजित किया जाएगा। रखरखाव शुल्क इसमें शामिल नहीं है।

एक या एक से अधिक फ्लैट खरीदने की अनुमति
इस योजना में पात्रता को लेकर डीडीए ने कई प्रतिबंध हटाए हैं। केंद्र व राज्य सरकारों, पीएसयू, पीएसबी, स्थानीय निकाय, स्वायत्त संस्थान और सरकारी विश्वविद्यालयों के सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि दिल्ली या देश के किसी अन्य हिस्से में पहले से संपत्ति होने पर भी आवेदन किया जा सकता है, यहां तक कि एक से अधिक फ्लैट खरीदने की भी अनुमति दी गई है।
विज्ञापन


सैंपल फ्लैट देखने की सुविधा
इच्छुक खरीदार नरेला के पॉकेट-9, सेक्टर ए-1 व ए-4 में बनाए गए सैंपल फ्लैट्स का निरीक्षण कर सकते हैं, जिससे खरीद से पहले फ्लैट की गुणवत्ता और लेआउट को समझना आसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें