फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध में शहीद जवानों की विधवाओं के लिए डीडीए की सौगात, सिर्फ सात लाख में मिलेंगे फ्लैट

Fri, 02 Aug 2019 05:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली विकास प्राधिकरण(डीडीए) युद्ध में शहीद हुए जवानों की विधवाओं के लिए सौगात लेकर आया है। डीडीए रोहिणी और नरेला में कुछ ऐसे फ्लैट्स बेचने जा रहा है जो कम दाम के होंगे और युद्ध में शहीद हुए जवानों की विधवाएं, वीरता पुरस्कारों के विजेता और अर्धसैनिक बलों के जवान इसे खरीद सकते हैं। यह फ्लैट्स पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर ऑनलाइन योजना के तहत आवंटित किए जाएंगे। यह योजना शुक्रवार दोपहर तीन बजे लॉन्च होगी।

विज्ञापन


डीडीए इस स्कीम के तहत एक बेडरूम वाला फ्लैट सिर्फ 7 लाख रुपये में आवंटित किया जाएगा और कंवर्जन चार्ज के रूप में 20,080 रुपये अलग से लिया जाएंगे। यह फ्लैट्स रोहिणी के सेक्टर 34 और 35 व नरेला के सेक्टर जी2 और जी8 में स्थित है। फ्लैट का क्षेत्रफल 33.2 स्क्वायर मीटर से लेकर 33.8 स्क्वायर मीटर में बना हुआ है।

युद्ध में शहीद हुए जवानों की विधवाएं, वीरता पुरस्कारों के विजेता और अर्धसैनिक बलों के जवानों के अलावा वो लोग जो घायल हैं या किसी दुर्घटना या युद्ध के समय दिव्यांग हो गए हैं वो भी इस स्कीम के तहत मकान ले सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि यह स्कीम केवल नॉन-कमिशन्ड और नॉन-गजेटेड कर्मियों के लिए ही है। आवेदनकर्ताओं को केंद्रीय रक्षा मंत्रालय/आर्म्ड फोर्स/अर्धसैनिक बलों के द्वारा दिया गया सर्टिफिकेट अपनी योग्यता के तौर पर दिखाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें