नई दिल्ली। बवाना के शाहबाद डेरी में 1.89 करोड़ रुपये की लागत से मुख्य सड़क का निर्माण शनिवार को शुरू हुआ। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता और समय पर काम पूरा करने का निर्देश दिया। रोहिणी सेक्टर-26 में 65 लाख रुपये की सीवर लाइन परियोजना भी हाल ही में शुरू हुई है। क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी जारी हैं। ब्यूरो