गैर-भागीदार भूमि मालिकों को योजना में शामिल होने के लिए किया प्रोत्साहित
नई दिल्ली। डीडीए ने रिफॉर्म उत्सव के तहत जोन पी-एक के खेड़ा कलां गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें लैंड पूलिंग नीति को लेकर किसानों और अन्य संबंधित पक्षों से संवाद किया गया। अधिकारियों ने मास्टर प्लान दिल्ली-2047 के तहत प्रस्तावित विकास नीतियों और उनके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में लैंड पूलिंग, उच्च घनत्व गलियारा (एचडीसी), परिवहन केंद्रित विकास (टीओडी) और कम घनत्व क्षेत्र (एलडीए) के विकास मॉडल पर चर्चा हुई। इस दौरान लोगों की शंकाओं और समस्याओं का समाधान भी किया गया। साथ ही, अब तक लैंड पूलिंग नीति में शामिल नहीं हुए भूमि मालिकों को अपनी जमीन के योजनाबद्ध विकास के लिए सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। ब्यूरो