फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू के नौ हॉस्टल वार्डन का कार्यकाल न बढ़ाने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
-जेएनयू शिक्षक मंच ने कुलगुरु को पत्र लिखकर जताई आपत्ति
विज्ञापन


-बीच सत्र में आवास खाली कराने से बच्चों की पढ़ाई होगी प्रभावित

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नौ हॉस्टल वार्डन का कार्यकाल न बढ़ाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। प्रशासन के फैसले पर आपत्ति जताते हुए जेएनयू शिक्षक मंच ने कुलगुरु शांतिश्री डी पंडित को पत्र लिखकर आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। शिक्षक मंच की अध्यक्ष प्रो. सपना रतन शाह और महासचिव डॉ. रवि रमेश चंद्र के अनुसार वार्डन का कार्यकाल न बढ़ने से उन्हें कैंपस में आवास को खाली करना होगा। दिवाली से ठीक पहले और शैक्षणिक सत्र के बीच में इस तरह का आदेश जारी करना संवेदनहीन है। प्रभावित वार्डन के अधिकतर बच्चे स्कूलों में पढ़ते हैं। बीच सत्र में अचानक आवास खाली कराने से उनकी पढ़ाई और पारिवारिक व्यवस्था प्रभावित होगी। इसके अलावा परिवारों पर आर्थिक और मानसिक दबाव भी पड़ेगा। मंच ने इसे शिक्षकों की गरिमा और विश्वविद्यालय की संवेदनशील प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ बताया है।जेएनयू शिक्षक मंच ने इस संबंध में आदेश पर तत्काल रोक लगाने, प्रभावित वार्डन और उनके परिवारों को राहत देने और वार्डन से बातचीत कर मामले का समाधान निकालने की मांग की गई है। बता दें कि डीन छात्र कार्यालय ने आदेश जारी कर अलग-अलग हॉस्टल के नौ वार्डन का कार्यकाल नहीं बढ़ाया है। इसमें सतलुज, साबरमती, नर्मदा, झेलम, यमुना, कावेरी, साबरमती, लोहित और चंद्रभागा हॉस्टल के वार्डन शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें