फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस युवती को छुड़ाने गई थी महिला आयोग की टीम, वो मिली कोरोना संक्रमित, सभी क्वारंटीन

Tue, 28 Apr 2020 05:02 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली महिला आयोग की काउंसलर और यहां कार्यरत ड्राइवर को एक कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आने के बाद क्वारंटीन में भेज दिया गया है।दरअसल, जिस महिला को ये टीम रेस्क्यू करने गई थी, वो खुद कोरोना संक्रमित मिली।

विज्ञापन


दिल्ली महिला आयोग को 24 अप्रैल को हेल्पलाइन नंबर 181 पर एक शिकायत मिली थी कि 26 वर्षीय महिला को उसके माता-पिता ने घर पर बंदी बना रखा है क्योंकि वह उसकी शादी के खिलाफ हैं। महिला ने अपने माता-पिता पर आरोप लगाया कि वे उसके साथ मारपीट करते हैं। 

इसके बाद महिला आयोग की मोबाइल हेल्पलाइन काउंसलर और ड्राइवर केएन काटजू मार्ग पुलिस थाने के कई पुलिसकर्मियों साथ रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए गए। अब सूचना मिलने के बाद काउंसर, ड्राइवर और सभी पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


महिला आयोग की टीम ने शिकायत मिलते ही स्थानीय पुलिस की सहायता से पीड़िता को रेस्क्यू किया। इसके बाद पीड़िता को केएन काटजू मार्ग पुलिस थाने ले जाया गया। यहां पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। पीड़िता ने बताया कि उसने लॉकडाउन से पहले रजत नाम के लड़के से शादी की थी। पीड़िता के परिवार वाले शादी के खिलाफ थे।

पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता ने उसे बंदी बना लिया और उसके पति से बात नहीं करने दी। पीड़िता अपने पति के घर जाना चाहती है। इसके बाद पीड़िता के पति को मामले की जानकारी दी गई। पति के साथ पानीपत लौटते समय उनके साथ सड़क दुर्घटना हो गई। इसके बाद उपचार के लिए उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। 

अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि महिला कोरोना संक्रमित है। इसके बाद महिला को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके पति को अभी निगरानी में रखा गया है। जानकारी मिलने के बाद मोबाइल हेल्पलाइन काउंसलर, महिला आयोग के ड्राइवर, केएन काटजू मार्ग के पुलिसकर्मियों के साथ महिला के घरवालों की कोरोना जांच कराई जाएगी और सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि महिला आयोग दिल्ली की महिलाओं की मदद के लिए लॉकडाउन में भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हम शिकायत मिलने पर रेस्क्यू कर रहे हैं, अस्पतालों और पुलिस थानों के दौरे कर रहे हैं। इस रेस्क्यू में पीड़िता कोरोना संक्रमित पाई गई। मैं अपने कोरोना योद्धाओं को सेल्यूट करती हूं कि वो संकट की इस संकट की इस घड़ी में भी लोगों की मदद कर रहे हैं। हमारे स्टाफ से जो भी संक्रमित महिला के संपर्क में आया था उन्हें क्वारंटीन कर दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सचिव और पुलिस आयुक्त मामले की जानकारी दे दी गई है ताकि वे संपर्क में आने वाले सभी पुलिसकर्मियों की जांच कराए। मैं भगवान से सभी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करती हूं। मैं और महिला आयोग हर हालात में इन सभी के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें