फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीबीटी से जुड़े गांव के हजारों पेंशनधारक

Mon, 02 Nov 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी केवल पेंशन वितरण तक ही सीमित न रहें, बल्कि निशक्त व्यक्तियो में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए उनके हुनर को तराशे।
विज्ञापन


ताकि वह आगे चलकर न केवल स्वयं रोज़गार प्राप्त कर सकें, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी उदाहरण बन सकें। यह विचार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुनील कुमार गुलाटी ने सोमवार को गुड़गांव व आस पास के पांच जिलों के जिला समाज कल्याण अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेते हुए व्यक्त किए।

यह बैठक सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों में निशक्त लोगों के प्रति संवेदीकरण करने को लेकर आयोजित की गई थी, जिसमें ‘सार्थक’ नामक संस्था द्वारा विशेष रूप से सहयोग किया गया था।
विज्ञापन


गुलाटी ने कहा कि हरियाणा राज्य में अब तक लगभग 5400 गांव ऐसे हैं, जहां पेंशन धारकों के खातों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से जोड़ा गया है। बाकी बचे गांवों को भी अगले माह के अंत तक डीबीटी से जोड़ दिया जाएगा।

इस मौके पर सार्थक एजुकेशनल ट्रस्ट के फाउंडर एवं सीईओ जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2020 तक 2 लाख निशक्त लोगों को रोज़गार दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


रेडक्रास सचिव श्यामसुंदर ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निशक्त लोगों की सहायता करने व कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने की शपथ दिलाई।

इस मौके पर गुड़गांव के जिला समाज कल्याण अधिकारी (डीएसडब्ल्यूओ) बलराज यादव के साथ फरीदाबाद की डीएसडब्ल्यूओ सुशीला, मेवात के डीएसडब्ल्यूओ वीरेंद्र, महेंद्रगढ़ के डीएसडब्ल्यूओ अमित शर्मा तथा रेवाड़ी की डीएसडब्ल्यूओ रेणु मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें