फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल के बाहर धरने पर बैठी बहू

Thu, 27 Nov 2014 01:41 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरनगर सिहानी गांव में बुधवार दोपहर ससुराल पहुंची विवाहिता घर के बाहर धरना देकर बैठ गई। आरोप है कि सास ने उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया है और उसके मासूम बेटे को भी पीटा है।
विज्ञापन


वह तब तक नहीं जाएगी, जब तक उसे उसका हक नहीं मिल जाता। नहीं तो वह जान दे देगी। बहू को धरने पर देखकर पुलिस ने भी उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।

करीब तीन घंटे बाद सिहानी गेट पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और देर शाम तक पुलिस दोनों पक्षों को समझा रही थी।

दिल्ली के करावलनगर निवासी रूबी शर्मा की शादी 5 जुलाई 13 को नूरनगर सिहानी में विपिन शर्मा से हुई थी। रूबी की मानें तो ससुरालवालों ने शादी के बाद पांच लाख रुपये और कार की मांग की।
विज्ञापन


कार और कैश न मिलने पर ससुरालियों ने मारपीट कर तीन माह पहले उसे घर से निकाल दिया। इसकी शिकायत उसने महिला थाने में की। पुलिस ने ससुरालवालों को बुलाया, मगर वे नहीं गए।

दूसरी तरफ, मायकेवाले भी उस पर ससुराल में जाकर रहने का दबाव बना रहे हैं। बुधवार को वह छह माह के बेटे के साथ ससुराल पहुंची तो सास ने उसे निकाल दिया। उसने आरोप लगाया कि उसके पति को भी ससुरालवालाें ने गायब कर रखा है। उससे मिलने नहीं देते।

ऐसे में वह कहां जाए। दूसरी तरफ, रूबी की सास ने बताया कि वह बेटे और बहू से संबंध-विच्छेद कर चुकी है। अब वह दोनों को घर में नहीं रखेगी। बेटा कहां हैं उन्हें नहीं पता। एसएचओ ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें