अमर कॉलोनी में बहू, उसके भाई व अन्य परिजनों ने बुजुर्ग सास पर मिट्टी का तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।
बुजुर्ग को 90 फीसदी जली हालत में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बहू, बहू के भाई व पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भगवती(65) लाजपत नगर-चार में रहती हैं। उनकी बड़ी बहू पुष्पा पिछले कई वर्षों से अपने पिता के पास पति के संग रह रही थी।