नोएडा के दादरी में ससुराल में शौचालय नहीं होने से नाराज ग्रेजुएट बहू अपने मायके लौट गई। पति ने मनाने की कोशिश की लेकिन उसने सुसराल जाने से इनकार कर दिया।
उस पर दबाव बनाया गया और मारपीट तक की गई लेकिन वह नहीं मानी। कई दौर की पंचायत के बाद दोनों के बीच सुलह हुई। लेकिन बहू ने साफ कर दिया है कि वह 15 दिनों में घर में शौचालय बनाए जाने पर ही ससुराल जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार दादरी की नई आबादी मोहल्ले में रहने वाले एक दंपति ने करीब छह माह पहले बेटी की शादी जारचा कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक से की। लड़की स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद गाजियाबाद से एमकॉम की पढ़ाई कर रही है।