फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निठारी की बहू बनी PCS अफसर, शादी के बाद सपनों को पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर ये कहा जाता है कि शादी और बच्चों की जिम्मेदारियां आने से महिलाओं का करियर खत्म हो जाता है। इस धारणा को तोड़ते हुए नोएडा के निठारी गांव की बहू सलोनी भारद्वाज पीसीएस परीक्षा पास की है।
विज्ञापन


उनके एक बच्ची भी है। पति योगेश भारद्वाज और ससुराल वालों के सहयोग से सलोनी के सपनों को पंख मिले। उन्होंने बताया कि वह बचपन से सिविल सर्विसेज में जाना चाहती थीं।

वर्तमान में मिनिस्ट्री ऑफ फूड कंज्यूमर अफेयर में असिस्टेंट सेक्शन ऑफीसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने लेडी श्रीराम कॉलेज से फिलॉसफी में टॉप किया था।
विज्ञापन

यूपीएससी में 2 बार इंटरव्यू दे चुकी हैं सलोनी

उन्होंने एमिटी से एमबीए की डिग्री ली है। वह यूपीएससी में 2 बार इंटरव्यू दे चुकी हैं, लेकिन सफल नहीं हो सकीं। सलोनी ने अपनी बच्ची के जन्म के 10वें दिन यूपीएससी परीक्षा में भाग लिया था, लेकिन उसमें सफल नहीं हो सकीं।

उनके मुताबिक पति और ससुराल वालों के पूरे सहयोग ने उन्हें पीसीएस परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। पति योगेश भारद्वाज ने बताया कि सलोनी हमेशा से एक टॉपर रही हैं।

वह ससुराल और करियर दोनों जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें