हथीन। केंद्र सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के आवेदन और सत्यापन की अंतिम तिथियां बढ़ा दी हैं। शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविंदर दीक्षित ने बताया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी 15 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। संस्थान स्तर पर सत्यापन 30 नवंबर और जिला, राज्य व मंत्रालय स्तर पर 15 दिसंबर तक होगा। वहीं, पोस्ट-मैट्रिक और टॉप क्लास केंद्रीय छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। इन योजनाओं में संस्थान स्तर पर 15 दिसंबर तथा जिला, राज्य व मंत्रालय स्तर पर 31 दिसंबर तक सत्यापन किया जाएगा। संवाद