नबी करीम इलाके में शुक्रवार तड़के बिल्ला दरगाह की दीवार ढह गई। हादसे में 35 साल के रिक्शा चालक रहमत की मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। रहमत मूलत: हरदोई यूपी का रहने वाला था और ई-रिक्शा चलाता था। वह दरगाह की दीवार के साथ तिरपाल लगाकर रहता था।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना तड़के 6.45 बजे हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत बचाव के काम में जुट गई, फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है।