फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वयं बीमार पड़ा है दनकौर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पट्टी नहीं होने से नहीं हो रही मरीजों की ड्रेसिंग

पुनीत कुमार
यमुना सिटी। दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं बीमार पड़ी हैं। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सप्ताह में केवल एक या दो दिन आते हैं। इसके अलावा अस्पताल में ड्रेसिंग के लिए पट्टी ही नहीं है। वहीं, मरीजों को उपचार के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मरीज रोहित और सनी ने बताया कि अक्सर स्वास्थ्यकर्मी शराब का सेवन कर मरीजों का उपचार करते हैं। पिछले एक वर्ष से स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन का पद खाली हैं। एक मरीज के परिजनों ने बताया कि उनके बेटे को टीबी के चलते छाती में पस जमा हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र में पट्टी उपलब्ध नहीं होने से ड्रेसिंग तक नहीं हुई।
विज्ञापन

एक रुपये की पर्ची के लिए वसूले जा रहे पांच रुपये
मरीजों का आरोप है कि उनसे 1 रुपये की पर्ची के लिए 5 रुपये लिए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों व मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग से इस मामले की जांच कर, कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी है। डॉक्टर कभी-कभी ओपीडी में उपलब्ध रहते हैं। दवाइयां समय पर नहीं दी जातीं।
सनी, मरीज


सुबह करीब 10 बजे से सभी मरीज उपचार मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र कर्मी अपना काम नहीं कर रहे हैं।
-सतबीरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें