फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: घनी कॉलोनियों में लटकते और उलझे तार बन रहे हादसों का सबब

विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली स्थित गांधी नगर इलाके में मौजूद अजीत नगरगलियों में तारों का जाल, हादसों का बढ़त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। यमुनापार की घनी आबादी वाली कॉलोनियों में बिजली के खंभों पर उलझे तार और गलियों के ऊपर नीचे लटकते केबल सुरक्षा के लिहाज से चिंता का विषय हैं। जाफराबाद, सीलमपुर, मौजपुर, शकरपुर, सोनिया विहार, भजनपुरा, शास्त्री पार्क व त्रिलोकपुरी समेत कई इलाकों में तारों को व्यवस्थित करने और क्षतिग्रस्त केबल हटाने की जरूरत है। लापरवाही के कारण यहां तार लोगों की आवाजाही में बाधा बनने के साथ-साथ दुर्घटना का कारण भी बन सकते हैं।
घनी आबादी वाले इलाकों में संकरी गलियों के दोनों ओर मकान बने हैं और कई जगह सीमित जगह में बिजली के तारों के साथ इंटरनेट व केबल नेटवर्क का जाल फैला हुआ है। ऐसे में नीचे लटकते या टूटे तार लोगों के लिए जोखिम पैदा कर रहे हैं। तारों के गुच्छों में आग लगने की आशंका के साथ बिजली के तारों की स्थिति स्पष्ट न होने पर करंट से जुड़ी दुर्घटनाओं का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपात स्थिति में बढ़ सकती है परेशानी
संकरी गलियों में तारों की अव्यवस्थित व्यवस्था के साथ रास्तों पर जगह की कमी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य को भी प्रभावित कर सकती है। ऐसे में केवल शिकायत के बाद मरम्मत करने के बजाय संवेदनशील स्थानों की पहचान कर नियमित निरीक्षण करना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें