फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के टॉप टेन में मेंढकों का रोमांस, आप भी देखिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय जर्नल 'नेचर' ने नाचते हुए भारतीय मेढकों के एक वीडियो को साल के दस सबसे प्यारे एनिमल मोमेंट्स में जगह दी है। इन मेंढकों की खोज फ्रॉग मैन ऑफ इंडिया के नाम से पहचाने जाने वाले डॉ. सत्यभामा दास बीजू और उनकी टीम ने इसी साल की थी।
विज्ञापन


मेंढकों का यह वीडियो सूची में सातवें नंबर पर है, जबकि इस सूची में पहला स्थान उस वीडियो को मिला है जिसमें कोआला नाम का जानवर ठंडा होने के लिए एक पेड़ को गले लगा रहा है।

जर्नल नेचर में प्रकाशित लेख के अनुसार शोधकर्ताओं ने इस साल मेंढकों की 14 नई प्रजातियों की खोज की है। इनमें कुछ नर मेंढक मादा मेंढकों को रिझाने के लिए अपने पैर जरा-जरा उठाकर डांस जैसा कुछ करते हैं।
विज्ञापन


जर्नल के अनुसार मेंढकों के इस रोमांस को केवल धुनों की जरूरत है और उसके बाद ये डांस इतना खूबसूरत हो जाएगा कि आप वाह किए बिना नहीं रह पाएंगे।
विज्ञापन

बीजू ने कभी नहीं सोचा था क‌ि गंभीर शोध बन जाएगा सबसे प्यारा

बीजू और उनकी टीम ने नाचते हुए मेंढकों की 14 नई प्रजातियां वेस्टर्न घाट के जंगलों में खोजी थी। बता दें कि वेस्टर्न घाट में केरला, तमिलनाडू, कर्नाटक, गोआ और महाराष्ट्र राज्य आते हैं।

बीजू की टीम में डीयू की सोनाली गर्ग, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरू के केवी गुरुराजा, नेशनल सेंटर फॉर सेल साइंस पुणे के योगेश शौचे और संदीप एडब्ल्यू शामिल थे। इन मेंढकों पर शोध पिछले 12 वर्षों से चल रहा था।

वीडियो की खबर पर बोलते हुए बीजू ने कहा कि हम पिछले 12 साल से एक बहुत ही गंभीर खोज में लगे हुए थे पर हमने कभी नहीं सोचा था कि यह क्यूटनेस की श्रेणी में भी गिना जाएगा।

वी‌ड‌ियो देखें


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें