फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यू मिस माई डांस': मम्मी-पापा आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया... प्रिंस ने सुसाइड नोट में लिखीं ये बातें

Fri, 03 Nov 2023 09:34 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मम्मी-पापा मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-168 स्थित पारस सीजन सोसाइटी में रहने वाले नृत्य शिक्षक प्रिंस ने बुधवार रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि मम्मी-पापा मैं आपकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि कोलकाता में रहने वाली प्रिंस की महिला मित्र बुधवार शाम से कॉल कर रही थी। फोन नहीं उठने पर उसने अपनी सहेली को प्रिंस के फ्लैट पर भेजा। फ्लैट का दरवाजा नहीं खुलने पर गार्ड और मेंटेनेंस स्टाफ को बुलाया गया। इस दौरान दरवाजा तोड़ा गया तो प्रिंस का शव पंखे से लटका था। प्रिंस के पिता राजेंद्र सिंह दिल्ली में रहते हैं। 
विज्ञापन

प्रिंस पिछले दो साल से सोसाइटी में किराए पर फ्लैट लेकर रह रहे थे। राजेंद्र भी दो महीने से उनके साथ ही रह रहे थे, लेकिन बुधवार को परिवार में किसी की मौत होने की वजह से वह दिल्ली चले गए थे। बुधवार को प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर अपने डांस का एक वीडियो शेयर किया। वीडियो अपलोड करने बाद प्रिंस ने कैप्शन में लिखा था- यू मिस माई डांस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें