फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के दलित पीड़ितों से मिलेंगे केजरीवाल, आशुतोष ने भाजपा पर लगाया पिटाई का आरोप

Wed, 20 Jul 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल और मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात में दलितों से हिंसा की आम आदमी पार्टी (आप) ने कड़े शब्दों में निंदा की है। पार्टी ने इसे भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता करार दिया है। बृहस्पतिवार को वरिष्ठ आप नेता आशुतोष और शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात में पीड़ितों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


इस बीच आप की गुजरात इकाई ने बुधवार को प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन किया। वरिष्ठ आप नेता आशुतोष ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि गुजरात में दलित परिवार के बच्चों को पहले पीटा गया फिर उनके बचाव में आए परिजनों की भी पिटाई हुई।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पूरी तरह से स्थानीय भाजपा नेताओं व गुजरात पुलिस की मिलीभगत है। पिटाई में इस्तेमाल डंडे पुलिस के थे।
विज्ञापन

'भाजपा की दलित और महिला विरोधी छवि उजागर'

आशुतोष
आशुतोष का आरोप है कि एनडीए सरकार में हैदराबाद, हरियाणा और गुजरात में जिस तरह से दलितों पर हमले हो रहे हैं, उससे भाजपा की दलित और महिला विरोधी छवि का पता चलता है। 

उन्होंने मांग की कि इस मामले में मूकदर्शक बने पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के साथ उन्हें जेल भेजा जाए। साथ ही आरोपियों को भी कड़ी सजा मिले। आशुतोष ने बताया कि वह खुद बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार से मिलने गुजरात जा रहे हैं, जबकि आप संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को गुजरात में होंगे। 

बता दें कि बीते दिनों गुजरात के वेरावल में दलितों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कुछ लोगों ने दलित युवकों को तब पीटा, जब वह जानवर की खाल उतार रहे थे। इसके बाद गुजरात के कई इलाकों में दलितों ने उग्र प्रदर्शन किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें