रेलवे ने दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे सीजन टिकट पास पर अब 160 किलोमीटर तक यात्रा की छूट दे दी गई है। इस निर्णय से दिल्ली-एनसीआर के के साथ ही सबअर्बन रूट पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा। रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को इस बाबत आदेश जारी कर दिए हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जोन के महाप्रबंधकों को यह अधिकार दिए गए हैं कि वे चाहें तो सीजन टिकट की निर्धारित दूरी 150 किलोमीटर को बढ़ा सकते हैं। दैनिक यात्रियों की मांग को ध्यान में रखकर जल्द निर्णय लें।
उल्लेखनीय है कि सीजन टिकट के लिए रेलवे ने अब तक 150 किलोमीटर की दूरी निर्धारित की थी। इसे अब दस किलोमीटर बढ़ा दिया गया है। इस निर्णय से दिल्ली से मुरादाबाद, कुरुक्षेत्र, देवबंद, नरवाना समेत अन्य स्टेशन से आवाजाही करने वाले यात्रियों को विशेष फायदा मिलेगा।