फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोजाना दी जाएगी टीबी की दवाई

Tue, 28 Mar 2017 01:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
tb
विज्ञापन
गुरुग्राम में क्षयरोग (टीबी) का एक मरीज अगर इलाज न कराए तो वह एक साल के दौरान 12 से 15 लोगों को टीबी की बीमारी दे देता है। ऐसे में टीबी की रोकथाम के साथ टीबी के हर मरीज को दवा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डॉट्स प्रोग्राम को और बेहतर कर डेली डॉट्स प्रोग्राम में तब्दील करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इसके तहत अब टीबी के मरीजों को हर रोज दवा दी जाएगी। पहले हफ्ते में तीन दिन ही दवा दी जाती है। लेकिन इस प्रोग्राम के तहत इन सभी मरीजों की दवा के डोज को इलाज की जरूरी के हिसाब से किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जहां-जहां डॉट्स प्रोग्राम के तहत मरीजों की दवा चल रही है, वहां के फील्ड स्टाफ को इस बारे में जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि इस प्रोग्राम से क्षयरोग नियंत्रण में बहुत सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


जिला टीबी अधिकारी डॉ. विजय का कहना है कि इस योजना पर काम चल रहा है। अभी प्रतिदिन दवा शुरू करने का आदेश नहीं आया है। आदेश आने के बाद शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें