फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल

Sat, 23 Aug 2025 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दादरी
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोतवाली दादरी क्षेत्र में पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये लोग हरिद्वार से फरीदाबाद जा रहे थे। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में लगी है। 

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कार सवार फरीदाबाद के खेड़ीपुर गांव निवासी लोकेश, छांयसा निवासी गौतम, हरविंदर, कुलदीप, कोसी कला के सुरवारी गांव निवासी गौरव और ललित हरिद्वार से फरीदाबाद लौट रहे थे। वह दादरी कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे तो उनकी कार और ट्रक की टक्कर हो गई। कार को लोकेश चला रहा था।

 टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन व हाइड्रा की मदद से कार को काटकर लोगों को बाहर निकाला। 
विज्ञापन


कार चालक लोकेश, गौरव और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। हरविंदर, कुलदीप और ललित गंभीर रूप से घायल हो गए। लोकेश कैब चलाता था। गौरव आइसक्रीम कंपनी में और गौतम निजी कंपनी में नौकरी करता था। 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश में लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें