फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी: इकलाख हत्याकांड में तीन और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश

Mon, 21 Mar 2016 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
इकलाख हत्याकांड
विज्ञापन
बिसाहड़ा गांव में इकलाख हत्याकांड मामले में जारचा पुलिस ने तीन और आरोपियों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। इससे पहले पंद्रह आरोपियों की चार्जशीट दायर हो चुकी है। एक आरोपी के मामले में शामिल नहीं होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

 
28 सितंबर को प्रतिबंधित पशु की हत्या की सूचना पर लोगों ने इकलाख के घर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। बेटा दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में इकलाख की पत्नी इकरामन ने दस लोगों को नामजद किया था, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

उसके बाद इकलाख की बेटी शाइस्ता और बेटा दानिश के बयानों के बाद नौ लोगों को ओर शामिल किया था। इसमें से पुलिस ने पंद्रह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों पर भीड़ के साथ मिलकर हत्या करने का आरोप

पुलिस
चार्जशीट दाखिल होने के बाद पुलिस ने तीन आरोपी भीम, पुनीत और एक नाबालिग आरोपी को दबोचा था। तीनों आरोपियों की चार्जशीट भी शनिवार को दायर कर दी। तीनों पर भीड़ के साथ मिलकर इकलाख की पीट-पीटकर हत्या करने और दानिश पर जानलेवा प्रहार करने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित के वकील यूसुफ सैफी का कहना है कि पुलिस ने जांच में सोनू और मंदिर के पुजारी को बचा लिया है। इससे परिवार आहत है।

इकलाख हत्याकांड की वारदात के दौरान दानिश के बयान के बाद बनाए गए आरोपी सोनू की घटनास्थल पर होने की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने जांच में घटना के वक्त नोएडा के एक मॉल में सोनू को ड्यूटी पर तैनात पाया।

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की लोकेशन भी ड्यूटी पर मिली है। साथ ही, मॉल के लोगों ने भी घटना के वक्त सोनू के ड्यूटी पर होने के शपथपत्र दिए हैं। सोनू के खिलाफ आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई है, जिसके चलते उसे चार्जशीट से बाहर रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें