दादरी-नोएडा रोड पर रेलवे फाटक 21 जनवरी सुबह 8 बजे से 23 जनवरी शाम 8 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
ये जानकारी दादरी के स्टेशन मास्टर एसएस मीणा ने दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर ओवरहॉलिंग एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
मरम्मत कार्य के चलते फाटक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान यात्री दूसरे मार्ग आमका फाटक, बोड़ाकी फाटक या पल्ला फाटक का प्रयोग कर सकते हैं।