तीसरी मंजिल से फेंका गया गैस सिलिंडर नीचे खड़े साहिल के सिर पर गिर गया। हादसे में अट्ठाइस वर्षीय साहिल की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शिवम शर्मा को हिरासत में लिया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
द्वारका जिले के बिंदापुर एक्सटेंशन में पड़ोसियों के बीच विवाद के दौरान तीसरी मंजिल से फेंका गया गैस सिलिंडर नीचे खड़े युवक के सिर पर गिर गया। हादसे में 28 वर्षीय साहिल की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी शिवम शर्मा उर्फ शिव (24) को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, 27 नवंबर शाम करीब सात बजे राधिका अपार्टमेंट की पार्किंग में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपी गुस्से में ऊपर गया और तीसरी मंजिल से सिलिंडर नीचे फेंक दिया। सिलिंडर नीचे खड़े साहिल के ऊपर गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
साहिल बिंदापुर एक्सटेंशन स्थित राधिका अपार्टमेंट में रहता था और साप्ताहिक बाजार में काम करता था। परिवार में पत्नी ऋतु (21), डेढ़ साल का बेटा कार्तिक और मां हैं। वहीं, आरोपी शिवम उसी इमारत की तीसरी मंजिल पर रहता है और बिंदापुर की एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुबह से शराब पी रहा था और काम पर भी नहीं गया था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।