फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन करने मथुरा पहुंचीं

सार

नई दिल्ली से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष ट्रेन से मथुरा पहुँचीं। यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशन और ट्रैक पर अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए गए। सुरक्षा एजेंसियों ने विशेष प्रोटोकॉल का पालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को प्रभु श्रीकृष्ण और राधा रानी के दर्शन के लिए प्रेसिडेंट स्पेशल ट्रेन से कड़ी सुरक्षा के बीच मथुरा पहुंचीं। दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से सुबह 8:10 बजे ‘महाराजा एक्सप्रेस’ को प्रेसिडेंट स्पेशल ट्रेन के रूप में मथुरा के लिए रवाना किया गया। राष्ट्रपति के साथ उनका स्टाफ और भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन से पहले एक एडवांस पायलट इंजन और कोच रेलवे ट्रैक की जांच के लिए चलाया गया। प्रेसिडेंट स्पेशल ट्रेन को चलाने के लिए कई दिनों से रेलवे स्टेशन और ट्रैक की कड़ी सुरक्षा जांच की जा रही थी। सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर एसपीजी, आरपीएफ, दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात थे। रेलवे ट्रैक पर भी आरपीएफ और राज्य पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए विशेष प्रोटोकॉल का पालन किया गया। इससे पहले 25 जून 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी प्रेसिडेंट स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से कानपुर की यात्रा की थी। उस समय भी महाराजा एक्सप्रेस को प्रेसिडेंट स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें