फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल मजबूत हो तभी देखें हादसे की ये तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव नगर में हनुमान मंदिर के पास गली में शनिवार देर रात एक बंद घर में सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण जोरदार धमाका हो गया।
विज्ञापन


धमाके के कारण फैली आग से चार बच्चों, दो महिलाओं सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। बच्चों सहित छह लोगों को गंभीर रूप से झुलसने के कारण दिल्ली के सफदरजंग रेफर किया गया।

इस घटना में मनीषा (6), अंकित (7), सुमित (10), प्रियांशु (8), अखिलेश (22), पिंटू (25), रोहित कुमार (35), तकदीरन (50) और शाहजहां (55) घायल हुए हैं। इनमें से रोहित, तकदीरन व शाहजहां बीके में भर्ती हैं, बाकी छह को सफदरजंग रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-31 थाना इंचार्ज गुलाब सिंह के मुताबिक मकान नंबर-1017 निवासी कल्लू शनिवार शाम घर बंद करके काम पर गया हुआ था।

शाम से ही इलाके में बिजली गायब थी, इसी कारण बच्चे गली मेें खेल रहे थे और महिलाएं घरों के बाहर बैठी थीं। करीब 8:30 बजे जैसे ही लाइट आई अचानक कल्लू के मकान में धमाका हुआ और आग गली में फैल गई।

धमाके के बाद पूरी गली में फैली आग

बीके अस्पताल में भर्ती रोहित कुमार (35) ने बताया कि वह सब्जी लेने के लिए गली से जा रहा था। बिजली आते ही तेज धमाका हुआ और वह आग की चपेट में आ गया।

तकदीरन (50) और शाहजहां (55) ने बताया कि वे कल्लू के घर के पड़ोस में रहती हैं। वह लाइट न आने पर घर के बाहर बैठी थीं।

लाइट आने पर हुए धमाके के बाद आग बाहर की ओर पूरी गली में फैल गई जिससे वह दोनों भी झुलस गईं।
विज्ञापन

गैस लीक बना हादसे का कारण

तकदीरन के मुताबिक उनकी गली संकरी है, इसी कारण धमाके के साथ जैसे ही आग घर से बाहर आई, कई लोग इसकी चपेट में आ गए।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि कल्लू के मकान में गैस सिलेंडर रखा था जो कि लीक हो रहा था, इसी कारण गैस फैलती रही और लाइट के आने पर अचानक धमाका हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें