गाजियाबाद के महाराजपुर के पंगसा स्कूल के पास में गैस सिलेंडर फटने की घटना सामने आई है।
यह घटना बुधवार की है जब दिन में महाराजपुर के पंगसा स्कूल के पास एक मकान है जहां अवैध गैस रीफिलिंग होती है।
आज दिन में भी यही काम चल रहा था कि गैस लीकेज की वजह से सिलेंडर फट गया और तेज आवाज के साथ सिलेंडर का कोई हिस्सा तेजी से मकान की छत से जा टकराया।
सिलेंडर के उस हिस्से की टक्कर इतनी तेज थी कि मकान की छत ही उड़ गई। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।