फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida : कनाडा में पढ़ रहे छात्र से आठ लाख की ठगी, साइबर जालसाजों ने निवेश ने नाम पर दिया वारदात को अंजाम

Fri, 27 Oct 2023 07:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

छात्र फिलहाल छुट्टी में नोएडा स्थित घर आया हुआ था। जालसाजों ने छात्र को टेलीग्राम पर जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर जालसाजों ने निवेश के नाम पर कनाडा में स्नातक की पढ़ाई कर रहे एक छात्र से आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। छात्र फिलहाल छुट्टी में नोएडा स्थित घर आया हुआ था। जालसाजों ने छात्र को टेलीग्राम पर जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


सेक्टर-128 स्थित एक सोसाइटी निवासी मोक्ष स्वरूप ने पुलिस से शिकायत की है कि वह कनाडा के एक कॉलेज से स्नातक कर रहे हैं। कुछ दिन पहले उनके भारतीय नंबर पर एक मैसेज आया और निवेश कर कमाई का लालच दिया गया। इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया और पहली बार में 1.85 लाख रुपये का निवेश कराया। 

इसके बाद तीन बार में कुल करीब 8 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इतने निवेश करने के बाद जब उन्होंने लाभांश की मांग की तो टेलीग्राम ग्रुप से बाहर कर दिया गया। इसके बाद ठगी की आशंका हुई और उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें