न्यू ईयर सेलीब्रेशन के लिए साइबर सिटी में तैयारियां अब जोर पकड़ने लगी हैं। शहर में तकरीबन 150 जगहों पर 31 दिसंबर को धमाल मचेगा।
इस बार न्यू ईयर पर गुड़गांव में बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड के सेलीब्रिटी भी जलवा दिखाएंगे। शहर के बड़े होटलों, रेस्टोरेंट सहित अन्य कई जगहों पर एक से एक आयोजनों का कार्यक्रम तैयार हो चुका है।
2013 की विदाई और 2014 के स्वागत के मौके पर होने वाले रंगारंग कार्यक्रमों के लिए लोगों ने बुकिंग शुरू कर दी है। कई होटलों, पब-बार समेत मनोरंजक स्थलों पर बुकिंग शुरू हो गई है।
एक होटल के अधिकारी का कहना है कि उनकी बॉलीवुड की एक अभिनेत्री को बुलाने की बात चल रही है। मामला फिक्स होने के बाद जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
गुड़गांव में हर वर्ष न्यू ईयर पर होने वाला कार्यक्रम यादगार होता है। एक अन्य होटल के अधिकारी का भी कहना है कि उनके यहां हॉलीवुड कलाकार को बुलाने की तैयारी चल रही है।
गुड़गांव में नए वर्ष के उपलक्ष्य में रंगारंग धमाल में शामिल होने के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। एमजी रोड व सोहना रोड पर स्थित कई मॉल्स में न्यू ईयर इवेंट की सूची जारी कर दी गई है।
कुछ जगहों पर तो हाउस फुल का भी बोर्ड लटक गया है। कई जगहों पर सिर्फ कपल एंट्री ही मान्य है।
इन जगहों पर मचेगा धमाल-
कार्यक्रम---------------------------------स्थान
न्यू ईयर ईव--------------------------एमजीएफ मेगासिटी मॉल
डीजे हितेश का रंगारंग कार्यक्रम-----------अनॉर्की एमजी रोड
स्टीरियो नेशन एंड डीजे सन्नी------------किंगडम ऑफ ड्रीम्म
न्यू ईयर पार्टी-----------------------------कंटीयार्ड बाई मैरियट
न्यू ईयर सेलीब्रेशन--------------------------जूरा सेक्टर-29
न्यू ईयर धमाल----------------------------ओबरॉय उद्योग विहार
न्यू ईयर ईव----------------------------वेस्टिन होटल सेक्टर-29
द डार्क मास्क-----------------------क्लब राइनों साउथ प्वाइंट मॉल
न्यू ईयर पार्टी-------------------------------रेडिशन ब्ल्यू सुइट