गुड़गांव के कमिश्नरी के सभी थाने व पुलिस चौकियों के दिन बहुरने वाले हैं। मल्टीनेशनल कंपनी से लेकर हर कोई-छोटी बड़ी कंपनी अगर अपनी ब्रांडिग करना चाहते हैं तो उनको जल्द ही मौका मिलेगा।
कमिशभनरी के थाने व पुलिस चौकी की दुर्दशा को देख कर पुलिस आयुक्त की ओर से उसे नया लुक देने की कवायद की गई है। इसके चलते उन्होंने साइबर सिटी में काम करने वाली सभी छोटी-बड़ी कंपनियों से प्रस्ताव मांगा है कि अगर वह अपनी ब्रांडिग करना चाहते हैं तो भवन से लेकर वहां पर मिलने वाली अन्य सुविधा का रखरखाव का जिम्मा उटायें। तो बदले में उनको थाना स्थल के पास कंपनी का नाम बगल में लिखना का मौका मिलेगा। पुलिस आयुक्त की ओर से इस प्रस्ताव पर वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की जा चुकी है। प्रपोजल व सुझाव के बाद उनकी ओर से मुख्यालय को विस्तृत रिपोर्ट भेजी जाएगी।
थाना परिसर होगा वाई-फॅाई से लैस
थाना परिसर वाई-फॉई से लैस होगा। कुर्सी से लेकर लाईट, पंखा, एसी, बिजली का बिल व उसकी देख रेख के लिए कंपनी के दो कर्मचारी मौजूद होंगे।
पहले भी ऐसी सुविधा का लाभ लेती रही है पुलिस
जनता के लिए काम करने वाली पुलिस को अलग-अलग कंपनियों की ओर से पुलिस की सहायता पहले भी की जाती थी। बाइक कंपनी की ओर से रायडर के लिए बाइक व अलग-अलग कंपनी की ओर से वेरिकेटिंग दिया गया है। वाटिका ग्रुप की ओर से खेड़कीदौला थाना पुलिस को दो पीसीआर जिप्सी व छह निजी सुरक्षा गार्ड दिए गए हैं। जिस पर पुलिस के एक-एक इंचार्ज डयूटी करते हैं।
मल्टीनेशल कंपनियों की ओर से भवन में आने वाले लोगों की सुविधार्थ खुद थाना मेंटेन करने के प्रपोजल के बाद यह योजना तैयार की गई है। शहर के थाने व पुलिस चौकी की दशा सुधारने के लिए इस प्रपोजल पर काम चल रहा है।
-नवदीप सिंह विर्क, पुलिस आयुक्त, गुड़गांव।